"हे शारदे माँ "
:::::::::::::::::
हे शारदे माँ । हे शारदे माँ ।।
तुमको नमन करते हम शिष्य गण माँ।।
है शारदे माँ .......
अज्ञान का है घोर अँधेरा ।
कोई नहीं है तुम बिन मेरा ।।
करुणा करदे विद्या वरदे ।
तेरे चरणों में शीष झुका माँ ।।
हे शारदे ..........
स्वर सरिता बहाने वाली
ज्ञानामृत पिलाने वाली
साधना का शुभ फल दे माँ
तुमको नमन करते हम शिष्य गण माँ
हे शारदे माँ ...............
(((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((()))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))