atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label चंद्रयान गीत. Show all posts
Showing posts with label चंद्रयान गीत. Show all posts

Thursday, 9 November 2023

चंद्रयान गीत। गीतकार शिव, संगीत हरिओम जोशी

चंदा तेरी किरणों में।
इंडिया कम,  भारत ज्यादा दिखता है।
चंदा तेरी किरणों में, भारत ज्यादा दिखता है।
इंडिया की रही होगी कोई मजबूरी
भारत नहीं झुकता है।
कोरस। :- भारत-३ नहीं झुकता है।

1. जब तक था नाटो आगे, इंडिया के दर्शन थे ढीले ढाले।
इसरो ने इक ही पल में पीहर ससुराल इक कर डाले।
ऐसी आभा इस तेज़ के आगे ना कोई टिकता है।
कोरस.... भारत नहीं -३ झुकता है।
चंदा तेरी किरणों में भारत दमकता है ।

2. विलुप्त हुए अवरोधक, अमृत मय बूंदों का मार्ग बना।
ज्ञान  विज्ञान की जीत हुई ,अभिभूत हुआ हर इक जना ।
विजय पताका हाथों में ,आंखों से गर्व दमकता है।
 कोरस:- भारत नहीं -३ झुकता है।
चंदा तेरी किरणों में भारत चमकता है।

3. जूझ पड़े इसरो वैज्ञानिक और लिया इरादा ठान।
  चांद के मस्तक पर शोभित विजयी हुआ चंद्रयान।
 त्याग तपस्या का संगम कमल रूप खिलता है।
कोरस। :-  भारत नहीं -३झुकता है।
चंदा तेरी किरणों में भारत उभरता है।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::गीतकार शिव, संगीतकार हरिओम जोशी  ।
द्श्श्श्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्रश्र