atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label नवरात्रि स्पेशल. Show all posts
Showing posts with label नवरात्रि स्पेशल. Show all posts

Wednesday, 11 October 2023

गरबा। चूनरिया लाल मां के कंगना हैं लाल

अंबे रानी
मां भवानी
वैष्णो रानी
जगकल्याणी
सृष्टि की आधार हो
नवदुर्गा मां तेरी  जयकार 

चूनरिया लाल मां के कंगना हैं लाल 
मां के सजे चुनरी।
हीरे जड़ित माणिक मोती जड़ी
 मां के सजे चुनरी।

शेर की माता अंबा बिराजे, अंबा बिराजे जगदंबा बिराजे
जय जय जय जय माता जग जननी मां के सजे चुनरी। 
चूनरिया लाल मां के कंगना हैं.......

तेरे मंदिर में माता योगिनियां नाचे
योगिनियां नाचे चौंसठ योगिनी नाचे।।
लांगुरिया नाचे दे दे ताल हाथ री मां के सजे चुनरी
चूनरिया लाल मां के कंगना हैं लाल मां के सजे चुनरी 

Sunday, 8 October 2023

माता रानी के भजन

१. चूनरिया लाल मां के कंगना हैं लाल मां के सजे चुनरी।
 २. गरबा खेलो रे -२अंबे मां रे आंगणे गरबा खेलो रे।
३. हो आयो नवरात्रि रो त्योहार, अंबे मैया तेरी जय-जयकार
४ एक बार एक बार एक बार जपले तू नाम माता का
   तेरे संकट पल में सिमट जाएंगे।।
५. लाल लाल चुनरी सितारों वाली।
६ तू जब सुनती सबकी
७. जब जब मेरे दिल में आये
८मैया नटमत नटमत झोली भर दे
९. जगदंबिके महाकालिके जय दुर्गे मां जय दुर्गे मां।