गीत संगीत हरिओम जोशी
:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-
क्या तुम्हें पता है शिव भक्तों।
सावन का महीना आया है।
क्या तुम्हें पता है शिव भक्तों
सावन का महीना आया है।
शिव जी द्वारे पैदल पैदल
भक्तों का रैला आया है।।
कोई गंगा तट आया, कोई यमुना जल भर लाया।
नर्मदा कावेरी कृष्णा नदियों से भर भर आया है।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर शिव अभिषेक का मौसम आया है।।
क्या तुम्हें पता है.........
सोमनाथ रामेश्वर भीमाशंकर लिंग पर।
विश्वनाथ महाकाल शिव पर ।
वैद्यनाथ नागेश्वर लिंग पर।
मल्लिकार्जुन त्र्यंबकेश्वर जाकर जल चढ़ाया है।
क्या तुम्हें पता है.......
पशुपति नाथ ने तुझे बुलाया।
केदारनाथ में मेला लगाया।
विश्वनाथ उमानाथ शिव देवधर ने बुलाया है।
क्या तुम्हें पता है.....
No comments:
Post a Comment