atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label नारी सम्मान का गीत. Show all posts
Showing posts with label नारी सम्मान का गीत. Show all posts

Tuesday, 13 August 2024

नारी न होती तो माँ किस को कहते गीत संगीत हरिओम जोशी

गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी प्रस्तुति 

०००००००००००००००००००००००००००००

राग यमन कल्याण पर आधारित 

ताल दादरा 
—----+-----_-_-_-_-_-_-_-_-_---_-__-_-_-

नारी न होती तो माँ किस को कहते ।
ये सृष्टि न होती न जीवन संवरते
नारी से ही सृष्टि रचना, जीवन से जीवन की संरचना

1. देव और दानव गंधर्व मानव  नारी की ममता के
     परिणाम  पल्लव ।
   शक्ति ये शिव की क्यों  न  समझते......
     सृष्टि न होती न जीवन संवरते......नारी से ही...
2, मरियम से ईसा अमीना मोहम्मद महावीर त्रिशला से बुद्धम माया से....
    संसार में जितने धर्म फलते  नारी न  होती
कैसे महकते........नारी से ही.......
3. स्वर्गिक सुख है, जीवन में  उनके जो करते
   सम्मान हर नारी के.......
   बहन बुआ सखी पत्नी के रिश्ते
  नारी न होती कैसे महकत
    नारी से ही.......
==============================
गीतकार संगीतकार : हरिओम जोशी
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::''':::::::::::::::::::

Saturday, 3 August 2019

कुर्बान न करना बेटियाँ । गीतकार संगीतकार :- हरिओम जोशी ।

दैनिकगीतकार संगीतकार हरिओम जोशी ।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

               कुप्रथा की बलिवेदी पर

                कुर्बान न करना बेटियाँ ।
  
बेटो की इच्छा रखने में

मार न डालो बेटियाँ ।।

               1.  बहन रहेगी तो भाई के

                     हाथ सजेगी राखियाँ ।

       कन्या का पूजन कर पाना

       लक्ष्मी शारदा देवियाँ ।।

                    बेटी ही खुशहाली लाती

                     घर गूँजे किलकारियाँ

ज़जीरों से जकडी हुई

ना रखना बेटियाँ ।

                     2.*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

                           बेटी कुल की शान है ।

तेरे कुल में पल बढ़ पढ़ कर

देगी तेरी पहचान है  ।

                  मात पिता के संस्कारों का

                   मान बढ़ाती बेटियाँ ।

इस कुल से उस कुल में जाकर

भाग्य   जगाती   बेटियाँ ।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

गीतकार संगीतकार :-  हरिओम जोशी

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::