atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label प्रेम गीत. Show all posts
Showing posts with label प्रेम गीत. Show all posts

Thursday, 2 July 2026

मैं भी चुप तू भी चुप

                " चुपके चुपके प्यार हो गया "
                   ःःःःःःःःःःःःःःःः
=================================
गीत संगीत हरिओम जोशी ।
=================================

 Male   

 No limitations in emotions. Keep the soul deep in love.

 Female. No lips Said the words, just yours eyes made me hurt.

मैं भी चुप  तू भी चुप आ चुप्पा चुप्पी खेलें  । 

आंखों ही आंखों में अपने दिल की बातें बोलें 

   चुपके चुपके हम दोनों में प्यार हो गया ।
         तू मेरी दीवानी मैं तेरा यार हो गया ।।
छुपते छुपाते दुनिया से तू मेरा हो गया ।
मैं तेरी दीवानी तू मेरा यार हो गया ।ह
मैं भी चुप तू भी चुप 

   आ चुप्पा चुप्पी खेलें ।।

                           आँखों ही आँखों में अपने ।
                            दिल की बाते बोलें ।।
    दिल की बातें प्यार के रस्ते कोई जाने ना जाने
    आँखों ही आँखों में लगते इक दूजे के दिवाने
    ना तुम बोले ना मैं बोलूं  ये कैसी टुप टुप
    मैं भी चुप .......
    आँखों ने आँखों से पूछा दगा़ तो ना तुम दोगे ।
     मेरे ख्वबों की नींद चुरा किसी ओर के तो ना होगे ।।
     मैं मुस्काऊं तुम मुस्काओ होठों से गुप चुप

          मैं भी चुप .......

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Monday, 28 January 2019

तुम्हीं से प्यार करती हूँ ।

आज एहसास को लफ्जों में बयाँ करती हूँ ।
हो मेरी चाहत तुम तुम्हीं से प्यार करती हूँ ।।

कब हुआ कैसे हुआ प्यार बताना मुश्क़िल ।
मैं तो ख्वबों में सनम् तुमसे मिला करती हूँ ।।

जब भी देखूँ तुम्हें होती है अजब बैचेनी ।
मैं कभी खुद कभी हालात कभी तुम पे मिटा करती हूँ ।।

है मुझे तुमसे मुहब्बत यक़ी है मुझको ।
मेरे सरताज़ हो तुम ये एतबार करती हूँ ।।

::::::::::::::::::::::::::;:::::::::::::::::::::::::::::::
गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Thursday, 29 June 2017

प्रेमियों के लिए शानदार गीत

जीना सीखा दिया है :- गीत कार संगीत कार हरिओम जोशी,
=============================
जीना सिखा दिया है, सपना ये सच किया है |
तेरी रसीली बातो ने अपना बना लिया है l

शामों सहर टू मेरे दिल में बसी है हर दम
आंगन हमारे घर का तुमने सजाया हमदम
सूनी सी जिंदगी में गुलशन खिला दिया है
तेरी अदा ने घर को जन्नत बना दिया है l

तुम ना हमें जो मिलते बेजान जिंदगी थी
कांटों भरी थी राहैं हर चाह अधूरी थी
बाहों के दरमियाँ में हमको समा लिया है
इस सूनी ज़िंदगी को तुमने सुकूं दिया है l

वादा निभा ऊँ गी में वादा निभाना तुम भी
अब साथ में सहे गे खुशियां और ग़म भी
रब ने मिला दिया है अहसान बड़ा किया है
मेरी जाना जिंदगी को, मेरा बना दिया है