atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label हक़ीक़त. Show all posts
Showing posts with label हक़ीक़त. Show all posts

Tuesday, 11 January 2022

मिले दिल से चाहत .... गीत संगीत हरिओम जोशी

          गीत संगीत हरिओम जोशी

  कुबूल कर हक़ीक़त मेरी जानेजानां ।
  मानो या ना मानो मेरा फ़र्ज़ कहना ।।

मिले दिल से चाहत उसे ना  गंवाना ।
कहीं फिर मिले ना मिले ये फ़साना ।।

कभी शर्त रखना नहीं प्यार में वो ।
बन जाये मुश्किल वादे निभाना ।।

भले  खूबसूरत  हो चेहरे से जानम्।
ज़रूरी नहीं  हो वो दिल  आशिकाना ।।

मय के पियालों से उम्मीद करना ।
नहीं यारों मुमकिन प्यास बुझाना ।।

तेरी ख्वाहिशें हों जन्नत सी महकी ।
हसीं ख्वाब में  तुम यूं ना बहकना ।।

::::::::: गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी:::::::::