(ये श्री राम भजन मैंने जब लिखा और स्कूल में गाया था तब मैं पांचवीं कक्षा में था। ).
कोरस :-
राम सिया राम सिया राम सिया राम सिया राम सिया राम
जय जय राम।(२)
मुख्य स्वर:- राम, सियाराम, सियाराम जय जय राम (२)
म्यूजिक।
हिंद में प्रतिवर्ष आती है नवमी राम की।
हिंद में प्रतिवर्ष आती है नवमी राम की।
दशरथ नंदन श्री रघुनंदन कौशल्या के लाल की।
अवध पुरी में जनम लियो है तिरलोकी के नाथ ने।
भरत शत्रुघ्न और लक्ष्मण भाईयों के साथ में।।
बालपने में लीला रचाने ज्योतिर्मय संसार की
हिंद में प्रतिवर्ष आती है नवमी राम की।
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम
कोरस:- राम सियाराम -५ जय जय राम।।
तीनों माता लेती बलैयां दशरथ जी मुस्काते हैं।
दे किलकारी राजभवन में राम सभी को लुभाते हैं
सूर्य चंद्रमा देव मुनि गण मंगल गावें आरती।
हिंद में प्रतिवर्ष आती है नवमी राम की ।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
कोरस:- राम सियाराम -५ जय जय राम।
गीत संगीत हरिओम जोशी।
No comments:
Post a Comment