atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label गीतकार संगीतकार गायक हरिओम जोशी. Show all posts
Showing posts with label गीतकार संगीतकार गायक हरिओम जोशी. Show all posts

Thursday, 1 August 2024

माँ मेरी माँ

मेरी माँ - गीतकार - संगीतकार - हरिओम जोशी
==============================
आँखों में ममता का सागर है तेरे ।
आँचल में जीवन का अमृत है तेरे ।।

तुझसे ही मेरा जीवन सजा है । तुझसे ही संसार पाया है मैंने
माँ
मेरी माँ
मेरी प्यारी -2 माँ ।
1.
तेरी ही उंगली पकड के चला मैं ।
ठौकर लगी तो गिरकर संभला में ।।
हरबार आकर तुमही ने संभाला

माँ मेरी माँ मेरी प्यारी -2 माँ
2.
जब जब मैं रूठा मनाया है तूने ।
हर ज़िद को पूरा किया माँ है तूने ।।
तुझसा न बिरला कोई जगत में ।
माँ । मेरी माँ मेरी प्यारी -2  माँ .......
3.
ईश्वर सुने या ना सुने मेरी विनती ।

मगर तेरी ममता की ना कोई गिनती ।

त्रिलोक भी है तेरा ऋणी माँ ।

माँ मेरी माँ । मेरी प्यारी -2 माँ ........

"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""  """"""""""""""""""
गीतकार संगीतकार - हरिओम जोशी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Sunday, 28 July 2019

सात सहेल्याँ रो मंदिर पाटन में

सातसहेल्याँ लेकर आयी सूर्य रथ असमान  ।
झालरापाटन में सुशोभित पद्मनाथ भगवान ।।

बीच नगर स्थापित करके हो ग ई अंतर्ध्यान  ।
सूर्य नारायण री पूजा रो अद्भुत यो स्थान    ।।

सूरज रो रथ रूपी मंदिर घणो सुहानो लागे  ।
पहली किरण सूरज री मूरत मुख पे जागे  ।।
चमत्कार दीखे मंदिर  में सुबह सुबह  आन
झालरापाटन में सुशोभित ...............

चँद्रभागा नदी और मंदिर पाटन री पहचान ।
कोणार्क रा सूरज मंदिर वाली अठे भी दीखे शान
दूर दूर सूँ आवे जातरी मन में इच्छा मान
झालरापाटन में सुशोभित ....................



=+=+=+=4=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=
गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी
+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+=+

Friday, 26 July 2019

मेवाड री आन बान शान

गीतकार  संगीत संयोजक हरिओम जोशी । कृत ।।
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
यो मेवाडी मान सगला लोकांं सूँ महान छे ।
धरती रा सम्मान री खातिर, राजपूती शान छे ।।

यो चित्तौड़ रो दुर्ग त्याग और बलिदान री गाथा गावे है ।
वीर नारियाँ लाज बचाबा अग्नि कुंड नहावे है ।।

कुंभा सांगा उदय सिंह श्री माहाराणा प्रताप रो कुल ।
त्याग तप बलिदान वीरता स्वभीमान वीरां रो कुल ।।

मीरां बाई री भक्ति री पन्नाधाय रा अमिट त्याग री ।
चेतक री स्वमीभक्ति री , पीथल रा बलिदान री ।।

खिलजी बाबर अकबर पचग्या रण में खूब छकाया हा ।
लडता भिडताँ वीरगति पा हँस हँस प्राण लुटाया हा ।।

घास री रोटी खाकर भी जो आपणो मान बचावे छे ।
दुश्मन भी जीं री ताकत सूँ थर थर थर थर्रावे छे ।।

नमन करूँ हल्दी घाटी ने हर पल जींरो गान करूँ ।
श्रीनाथ जी चार भुजाजी एकलिंग गुणगान करूँ ।।

Thursday, 29 November 2018

है कोई दिल में बसने को बेताब

         -:-   ग़ज़ल  -:-  गीत-संगीत हरिओम जोशी
\¦\¦\¦\\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\¦\

है कोई दिल में बसने को बेताब तो ।
आ ना जाना अभी थोडा़ रुकना ज़रा ।।

मेरी आँखों में हैं सपने बाक़ी क ई  ।
सच करलूँ दो ख्वाब अधूरे ज़रा  ।।

यूँ तो ख्वाहिश मेरी भी है दिलदार की ।
हैसियत को मैं अपनी बनालूँ ज़रा ।।

साथ चलना ही है हम क़दम उम्र भर ।
साथ चलने की नीयत बनालें ज़रा ।।

माना गहरी मुहब्बत है  मुझसे तुम्हें । 

दिल में बसने सी सूरत बसा लूॅं ज़रा ।।

""""""""”""""""""""""""""""”"”"""""”""""""""""""""""""""

गीत-संगीत हरिओम जोशी  BOON WORLD OF MUSIC ACADEMY KOTA RAJASTHAN 

boonworldofmusic@gmail.com

8619027915

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Thursday, 1 March 2018

रंगों की बौछार हो ःःः गीत संगीत हरिओम जोशी

               " :- होली गीत -:
                 ==========

गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
         रंगों की बौछार हो ।
        खुशियों की भरयमार हो
                   मुबारक़ मुबारक़ होली का त्यौहार हो ।

        नीले पीले लाल गुलाबी हरे बैंगनी रंगों में ।
       खुशियां बेशुमार हो , युं ही सतत् संचार हो ।
        मुबारक ......................
1.    मन के भाव सरल हों सबमें
       स्नेह का व्यवहार हो ।

     शिकवे गिले ना द्वेष दंभ हो
     दिल का दिल में प्यार हो ।
           मुबारक ................