atOptions = { 'key' : '9b9688a73657a99887bedf40f30c985c', 'form

Showing posts with label सांई भजन एलबम. Show all posts
Showing posts with label सांई भजन एलबम. Show all posts

Saturday, 23 January 2021

सांई वो शिरडी वाला । गीत संगीत हरिओम जोशी

तेरे दर की बडी निराली है बात ।
तेरे भरोसे हर ग़रीब को मिलता तेरा साथ ।।
सांई वो शिरडी वाला दुःखियों का है रखवाला ।-2
सांई करूं मैं तेरा ध्यान -2
 कर दे ओ बाबा कल्याण ।
1.  श्रद्धा सबूरी वाले ।
     रोगी के रोग टाले ।
     दीनों के हैं रखवाले ।
     सांई है भोले भाले ।।
    सारे धर्मों का ज्ञानी । दूजा ना इनका सानी ।।
    सांई चरणों में सिर धार । सांई करेंगे उद्धार ।।
  सांई वो .........
2.भटका मैं द्वारे द्वारे ढूंढे हैं कई सहारे ।
    कोई न सुनता मेरी नैया मेरी मझधारे ।
    तेरे चनणों में आया । दर पे है शीष झुकाया ।।
   बाबा लगा दो बेडा पार विनती करूं मैं बार बार 
  सांई वो ..............
3. सांई गणेश सांई ,सांई ओ शिव सांई , सांई ओ श्याम सांई सांई ओ राम सांई सांई ओ अल्लाह सांई सांई वाहेगुरु सांई सांई ओ ईसा सांई धाम ।
सांई सांई पावन नाम । 
सांई वो ............0
((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((
गीत संगीत गायन हरिओम जोशी 
सह गायन अर्तिका सिंह 
((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((

सांई तेरी विभूति । गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी

गीत-संगीत हरिओम जोशी
++++++++++++++++++++++
तेरे दर पे बन के सवाली आते हैं ।
सारी दुनिया के ठुकराये हुए , तेरे ही दर सुकूँ पाते हैं ।।
ओ सांई । ओ दाता । ओ बाबा 
तेरी विभूति का क्या कहना ।
ओ सांई तेरी विभूति का क्या कहना ।
शिरडी वाले ओ बाबा तेरा क्या कहना ।
सांई तेरी विभूति का क्या कहना ।
ओ बाबा तेरी -2 विभूति का क्या कहना ।
ओ सांई तेरी विभूति का क्या कहना ।।
1.हमने सुने हैं तेरे दर के किस्से -2
   जिनसे भी पूछा उन्हीं के मुख से 
  हर कोई कहता अपनी ज़ुबानी 
  तेरी विभूति दया की कहानी ।
 ओ सांई तेरी .......
2. किसी को आँखों की ज्योति मिली -2
    भटके हुए को रोज़ी मिली है ।
    कितने हुए हैं वारे न्यारे ।
   चुटकी विभूति के गुण सारे ।।
   ओ बाबा ..........
3. तेरी विभूति जिसको भी मिलती -2 
    उसके सारे कष्ट है हरती 
    खिल जाये मुरझाई कली भी 
   आस हो पूरी ग़र उलझी भी ।।
  ओ बाबा तेरी .........
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
गीत संगीत गायन हरिओम जोशी 
सहगायन अर्तिका सिंह 
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

शिरडी सांई तेरा द्वारा । गीत-संगीत हरिओम जोशी ।

तेरी सदा ही जय । गीत संगीत हरिओम जोशी ।

तेरे दर पे बन के सवाली आया हूँ मैं बाबा ।
सारे जगत् का हूँ ठुकराया , 
लिये आसरा तेरे दर का आया हूँ मैं बाबा । 
शिरडी वाले सांई बाबा तेरी सदा ही जय ।
श्रद्धा सबूरी वाले बाबा तेरी सदा ही जय ।
शिरडी वाले .........
1. शरणागत की सारी इच्छा दर तेरे पूरी होती ।-2
     रोग शोक चाहे पीडा हो कोई पल में सारी मिटती ।-2
   लाखों रोते आयें सवाली -2 जायें कहते जय जय 
 शिरडी वाले ...................
2. सबका एक ही मालिक दाता तूने ये समझाया -2
    ऊँच नीच का भेद क करके सबको गले लगाया -2
  मेरी भी विनती सुनलो बाबा मैं भी गाऊँ जय जय 
 शिरडी वाले ..............
)))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))))
गीत संगीत गायन हरिओम जोशी 
सह गायन अर्तिका सिंह
((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((((

शिरडी सांई तेरा द्वारा । गीत-संगीत हरिओम जोशी ।

शिरडी सांई तेरा द्वारा दीन दुःखियों का सहारा ।
जिसको सबने ठुकराया उसको तूने अपनाया 
मैं भी चरणों में तेरे आया । 
ओ सांई मेरी लाज रखना -2
ओ बाबा मेरी लाज रखना ।-2
शिरडी सांई तेरा द्वारा दीन दुःखियों का सहारा ।
जिसको सबने ठुकराया उसको तूने अपनाया ।
मैं भी चरणों में तेरे आई । 
ओ सांई मेरी लाज रखना -2
ओ बाबा मेरी लाज रखना -2
मन मंदिर ये तेरा द्वारा 
बस तेरा ही है सहारा 
मैंने जबजब तुम को पुकारा 
तुम बने मेरे आधारा 
आज भी सांई मेरे मन में -2
तेरा ही रुख आया ।
शिरडी सांई ....................
2. श्रद्धा सबूरी वाले तुम हो 
     अल्लाह मालिक कहते तुम हो 
    द्वार पे आने वाले के तुम 
   दुःख हरते करते सब सुख हो 
  मैंने रखा विश्वास तुम्हारा । -2 
  जैसा सुना था पाया 
  शिरडी सांई तेरा ..............
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
गीत संगीत हरिओम जोशी 
सहगायन :- अर्तिका सिंह 
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

रहमत बरस रही । गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी

शिरडी में सांई बाबा की रहमत बरस रही ।
श्रद्धा सबूरी वाले की रहमत बरस रही ।।
1 आते हैं सवाली कई मायूसियों भरे ।
   दिल मे यकी़न एक यही कि़स्मत बदल रही ।।
 शिरडी ..........
2. मिटते हैं यहां रोग सभी और कष्ट भी ।
    होती हैं पूरी ख्वाहिशें जो थी तडप रही ।
    शिरडी ..........
3. लाखों हुए निहाल बिना भेदभाव के ।
    रोगी धनी ग़रीब सभी को सुकूँ यहीं ।।
    शिरडी में सांई बाबा की रहमत बरस रही ।
    श्रद्धा सबूरी वाले की रहमत बरस रही ।।

()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()
गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी 
सह गायिका अर्तिका सिंह 
          """     """"""""""""

Friday, 22 January 2021

ॐश्री सांई गुरुदेवाय नमः (3) गीत संगीत हरिओम जोशी ।

ॐ श्री सांई देवाय नमः -3 
ॐ श्री सांई गुरू देवाय नमः -5
1. ॐ श्री सांई गणेशाय नमः -2
     ॐ श्री सांई महादेवाय नमः -2
    ॐ श्री सांई ................-4
2. ॐ श्री सांई श्री कृष्ण नमः -2 
     ॐ श्री सांई श्याम नमः -2
     ॐ श्री सांई .....-4
3. ॐ श्री सांई राम नमः -2
     ॐ श्री सांई सीता राम नमः -2
     ॐ श्री सांई .........-4
4. ॐ श्री सांई हनुमान नमः -2
      ॐ श्री सांई भक्त प्राण नमः -2
      ॐ श्री सांई ......0-4
5. ॐ श्री सांई हरिनारायण नमः -2
    ॐ श्री सांई विष्णुनारायण नमः -2
    ॐ श्री सांई .......
6 ॐ श्री सांई सहज स्वरूपाय नमः -2
    ॐ श्री सांई प्रेम प्रसन्ना नमः -2
     ॐ श्री सांई गुरूदेवाय नमः -4
%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%
गीतकार संगीतकार हरिओम जोशी 
सहगायिका अर्तिका सिंह ।
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""